- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश के सबसे चहेते कारोबारियों में शामिल रतन टाटा का आज जन्मदिन है। उनका जन्मदिन आज ही के दिन यानी 28 दिसंबर, 1937 को सूरत में हुआ था।
जन्मदिन पर रतन टाटा को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। रतन टाटा दान देने के मामले में पीछे नहीं रहते हैं। आज हम आपको देश के बड़े कारोबारियों में शामिल रतन टाटा की संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। रतन टाटा की कुल संपत्ति 1 बिलियन अमरीकी डॉलर यानी लगभग 7416 करोड़ रुपए है।
वह मुंबई में एक आलीशान बंगले में रहते हैं, उन्होंने इस लक्जरी घर को वर्ष 2015 में खरीदा था। इस रियल एस्टेट संपत्ति का अनुमानित मूल्य लगभग 150 करोड़ रुपए है। रतन टाटा भारत में कई संपत्तियों के मालिक हैं। उनका कार संग्रह काफी बड़ा है। इसके कार संग्रह में दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें शामिल हैं।