Recipe: जानिए कैसे बनाएं 15 मिनिट में स्वादिष्ट ढोकला

Samachar Jagat | Saturday, 02 Jul 2022 05:00:01 PM
Recipe: Know How to Make Delicious Dhokla in 15 Minutes

ढोकला एक बहुत ही पॉपुलर गुजराती फूड आइटम है पर अब ये पूरी दुनिया में जाना और खाया जाता है सभी लोग इसको खाना बहुत पसंद करते है खास कर हमारे घर में बच्चे। हर व्यक्ति को  चाय के साथ कुछ स्नैक्स खाने का मन करता है। तो इसी लिए हम आपके लिए ले कर आए है ढोकला बनाने की इतनी आसान रेसिपी 

सामग्री 

  • बेसन, सूजी
  • दही
  • हरी मिर्च
  • अदरक
  • नमक
  • चीनी
  • हल्दी 
  • राई
  • कढ़ीपत्ता
  • हरी मिर्च
  • तेल
  • धनिया पत्ती

विधि-

  1. एक बर्तन  में बेसन, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, नमक, हल्दी, चीनी, तेल और दही ​डालकर अच्छा सा  स्मूद बैटर बना लें। 
  2. ध्यान रखे आपका बैटर पतला हो न ज्यादा गाढ़ा। 
  3. अब एक माइक्रोवेव के बर्तन में तेल लगाएं। 
  4.  बैटर में नमक डालकर एक बार फिर अच्छे से मिला ले। 
  5. अब तुरंत इस बैटर को माइक्रोवेव बर्तन में डालें।  
  6. इसे ढककर हाई प्लाइंट पर 5 से 7 मिनट पकाएं। 
  7. बेक होने के बाद दूसरे बर्तन में निकल ले। 
  8. कढ़ाई  में तड़का तैयार करने  के लिए तेल गर्म करें और  इसमें राई, कढ़ीपत्ता और हरी मिर्च डालें।  
  9. तड़के के भूने के बाद  इसमें एक कप पानी डालें और ढोकले पर डाल दें। 
  10. फिर ढोकले क्र ऊपर तड़के को डाले और धनिया से गार्निश करें।  
     


 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.