- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। चाय के साथ गरमा गरम पकौड़े मिल जाए तो फिर उसकी बात क्या है। आपने बाजार के पकौड़े तो कई बार खाए होंगे, लेकिन क्या आपने घर के बने हुए पनीर पकौड़े खाए हैं। आज हम आपको घर पर ही स्वादिष्ट पनीर पकौड़े बनाने की आसान विधि बताने जा रह हैं।
जरूरी सामग्री:
बेसन - एक चौथाई बाउल
मैदा - एक चौथाई बाउल
लाल मिर्च - आधा चम्मच
हरा धनिया - एक चम्मच
हींग - एक चौथाई चम्मच
अजवायन - एक चौथाई चम्मच
पत्तागोभी - 4 चम्मच
शिमला मिर्च - चार
चीज - दो चम्मच
पनीर स्लाइस - सात - दस
चाट मसाला - एक चम्मच
नमक- स्वादानुसार
बनाने का तरीका:
- सर्वप्रथम बेसन में नमक, लाल मिर्च, हरा धनिया, हींग और अजवायन डालकर घोल बनान लें।
- अब एक प्लेट में पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, नमक, चाट मसाला और चीज डालकर उसका मिश्रण तैयार कर लें।
- अब एक-एक पनीर स्लाइस पर मिश्रण डालकर इसे दूसरी पनीर स्लाइस से कवर पर मैदे में लपेटकर कर उसे घुले हुए बेसन में डुबोकर डीप फ्राई करें। उन्हेें सुनहरा होने तक तले। अब इन्हें चटनी के साथ सर्व करें।