Recipe : अपनी सुबह को बनाए आसान और हेल्दी ,ट्राई करे ये ओट्स चीला

Samachar Jagat | Friday, 24 Jun 2022 12:18:58 PM
Recipe : Make your morning easy and healthy, try this Oats Cheela

आप अपनी सुबह को हेल्दी बनाना  चाहते है लकिन समय की वजह आप ऐसा नहीं कर पा रहे है। तो हम आपके लिए ले कर आए है ऐसी रेसेपी जो आप को  हेल्दी तो बनाएगी ही  साथ ही साथ इसको बनाने में आपको सिर्फ 10 मिनट लगेंगे। 

ओट्स चीला के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 चम्मच बेसन
  • 2 कप ओट्स
  • 2 चम्मच तेल
  • 2 कटी हुई हरी मिर्च
  • 2 कटी हुई प्याज
  • 2 शिमला मिर्च
  • 1 गाजर
  • 2 टमाटर
  • 1 चम्मच जीरा
  • थोड़ा अदरक
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच मिर्च
  • हरा धनिया कटा हुआ
  • नमक (स्वादानुसार)
  • हरी चटनी या रेड सॉस

चीला बनाने की विधि 

1. ओट्स चीला बनाने के लिए ओट्स को पीस ले। पीसे हुए ओट्स को आप एक बर्तन में रख ले। 

2. इसके बाद आप पिसे हुए ओट्स में बेसन, हल्दी, जीरा मिर्च और अन्य मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें.

3. अब आपको बारीक कटी हुई प्याज, गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया मिलाकर चीला के लिए पेस्ट बना ले।  आप अपनी जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं। 

4.  फ्राई पैन को गैस पर चढ़ाए  और उसमें आधा चम्मच तेल डाले। पैन में थोड़ा पेस्ट डालें और उसे गोल आकार में बना लें।  आप इसके लिए कटोरी का सहारा भी ले सकते हैं। 

5. जब ओट्स चीला एक तरफ से अच्छी तरह से पक जाए, तो आपको उसे पलटकर दूसरी तरफ पका ले। ध्यान रखिए कि इसे  करारा होने तक सेके। 

6. इस तरह करीब 20 मिनट में आपका ओट्स चीला तैयार हो जाएगा।  आप इसे हरी चटनी और रेड सॉस के साथ सर्व करे।  कुछ लोग इसे  चाय के साथ भी  खाना पसंद करते हैं।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.