- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। होली के त्योहार पर घरों में कुछ न कुछ विशेष तो बनता है। रंगों का यह त्योहार आने वाला है। आज हम आपको इस त्योहार लिए मावा मालपुआ बनाने की रैसिपी बताने जा रह हैं। जिसे बनाने के बाद आपका बार-बार इन्हें घर पर ही बनाने का मन करेगा।
जरूरी चीजें:
मावा - सौ ग्राम
मैदा - डेढ़ सौ ग्राम
इलायची - दो चम्मच
कच्चा दूध- सौ ग्राम
केवड़ा जल - एक चम्मच
चीनी या गुड़ - एक कटोरी
बनाने का तरीका:
- सर्वप्रथम मावे को कद्दूकस से अच्छे से कस लें। इसके बाद इसे अच्छी प्रकार से भून लें।
- अब इसमें दूध मिलाकर इसे अच्छी प्रकार से पकाइए। पकने के बाद से ठंडा होने दें।
- अब दूध में मैदा को मिलाएं। इस घोल को आधे घंटे तक अलग रख दें।
- अब मालपुआ के लिए चाशनी बनाए। इसमें इलायची और केवड़ा वाटर डालना नहीं भूलें।
- अब दूध और मैदा के घोल को मावा में डालकर इसका मिश्रण बनाए। इस प्रकार आपका मालपुआ का घोल तैयार हो जाता है।
- कड़ाही में एक कटोरी की सहायता से मालपुआ के आकार का घोल डालकर उसे फ्राई करें। अब उन्हें कड़ाही से निकाल कर चाशनी में डाल दें। इस प्रकार आपके मालपुआ बनकर तैयार हो जाते है।