Recipe Tip: क्या आपने लिया है आलू मठरी का स्वाद? इस विधि से बना लें स्वादिष्ट

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2023 01:41:10 PM
Recipe Tip: Have you tried Aloo Mathri? Make delicious with this method

इंटरनेट डेस्क। आलू की कई प्रकार की डिश बनाई जा सकती है। क्या कभी आपने आलू की मठरी का स्वाद लिया है? नहीं तो आज हम आपको घर पर ही आलू की मठरी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये स्वादिष्ट डिश मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। 

आवश्यक सामग्री:
मैदा - दो कप
उबले आलू - दो 
तिल - चार छोटे चम्मच
अजवायन - एक छोटे चम्मच
नमक - जरूरत के अनुसार
वेजिटेबल ऑयल - चार कप
सूजी - चार बड़े चम्मच
चिल्ली फ्लैक्स - दो छोटा चम्मच

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा, सूजी, तिल, चिली फ्लैक्स, अजवायन, नमक, चार टेबल स्पून गर्म तेल और उबले आलू को मैश कर मिला लें। 
- अब इस मिश्रण को पानी डालकर गूंद लें। 
-  अब इस मिश्रण की लोइयां बनाकर चपटा बेल लें। 
- अब आप इसके बीच में छोटे-छोटे छेद कर लें। 
- एक कढ़ाई में तेल गर्म इन्हें डीप फ्राई कर लें। 
- इस प्रकार से आपकी आलू की मठरी बन जाती है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.