Recipe Tips: ढोकला खाने में है बहुत ही स्वादिष्ठ, बनाना है बहुत ही आसान

Samachar Jagat | Thursday, 24 Nov 2022 12:12:36 PM
Recipe Tips: Dhokla is very tasty to eat, it is very easy to make

इंटरनेट डेस्क। आप भी खाने के शौकीन है और आपकों गुजराती खाना पसंद है तो आपकों खाने में कई ओपशन मिल जाएंगे। लेकिन आपने अगर गुजराती ढोकला नहीं खाया तो फिर आपने कुछ भी नहीं खाया। आज बताने जा रहे आपकों ढोकला की रेसीपी।

सामग्री

सूजी- दो कप
दही- दो छोटी चम्मच
तेल- चार बड़ी चम्मच
धनिये के पत्ते
सोडा
हरी मिर्च
नमक
पानी
करी पत्ता- दस
चीनी- चार छोटी चम्मच
सरसों के बीज- दो छोटी चम्मच

बनाने की विधी

सबसे पहले एक बड़े कटोरे में सूजी, दही, चीनी, नमक को अच्छी तरह से मिला लें। थोड़ा पानी भी डालकर चिकना गाढ़ा बैटर बना लें। अब प्लेट को तेल से चिकना कर लें। वही एक पैन में पानी को उबलने के लिए रख दे। अब बैटर में सोडा और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब चिकनी प्लेट में ढोकला बैटर डालकर उबलते पानी में रख कर 15 मिनट तक स्टीम करें। इसके बाद पैन में तेल गर्म कर इसमें सरसों, करी पत्ता, हरी मिर्च को भून लें इसके बाद इसे ढोकलों पर डाल दें। आपका ढोकला बनकर तैयार है। 
 


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.