Recipe Tips: क्या आपने लिया है कद्दू की बर्फी का स्वाद? इन चीजों से बन जाती है स्वादिष्ट 

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Jan 2023 06:46:09 PM
Recipe Tips: Have you tried Kaddu Burfi?

इंटरनेट डेस्क। क्या कभी आपने कद्दू की बर्फी का स्वाद लिया है? नहीं तो आज हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। इस बर्फी को बनाना बहुत ही आसान है। 

आवश्यक सामग्री: 
कद्दू - आधा किलोग्राम
देसी घी - दो टेबल स्पून
काजू - छह 
इलाइची - तीन 
पिस्ते - आधा टेबल स्पून 
चीनी - 125 ग्राम
खोया (मावा) - 125 ग्राम
बादाम - छह 

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले कद्दू छीलकर इसके बीज निकाल लें। 
- अब आप इसे कद्दूकस कर लें। 
- एक कढ़ाई में घी गर्म इसमें कद्दू को नरम होने तक पका लें। 
- अब आप इसमें चीनी मिला लें।
-कद्दू का पानी एकदम सूखने के बाद इसमें बचा हुआ घी डालकर भूनें। 
- अब इसमें मावा और ड्राई फ्रूट्स डालकर गाढ़ा होने तक पका लें।  
- अब इसमें इलायची पाउडर डालकर आंच बंद कर दें।
- अब घी की चिकनी थाली में इस मिश्रण को डालकर ठंडा होने दें। 
-जमने के बाद इसे बर्फी के आकार में काट लें। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.