Recipe Tips: बनाकर खाए मखाने की खीर, लगती है बहुत ही लाजवाब

Samachar Jagat | Wednesday, 18 Jan 2023 02:57:33 PM
Recipe Tips: Make and eat Makhane Kheer, it looks amazing

इंटरनेट डेस्क। खीर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और लोग इसे अलग अलग तरीके से भी बनाते है। कोई इसे चावल के साथ तो कोई सांवक के साथ बनाता है। लेकिन आज हम आपकों बताने जा रहे मखाने की खीर बनाने की रेसीपी। जो बनाने में तो आसान है ही साथ ही खाने में भी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। 

सामग्री

1 लीटर दूध
2 कप मखाने
5 चम्मच चीनी
6 बादाम बारीक कटे हुए
6 पिस्ता बारीक कटे हुए
5 काजू बारीक कटे हुए
आधा चम्मच हरी इलायची

विधि

मखाना की खीर बनाने के लिए सबसे पहले आपकों एक पैन लेना है। उसमें दूध डालना है और पकने के लिए रख देना है। इसके कुछ देर बाद आपकों दूध में मखानों को डाल देना है। मखाने जब नरम हो जाएं तब इसमें चीनी डाल दें। इसमें अब बारीक कटे काजू, पिस्ता और बादाम डालें। और अब इसमें इलायची डालकर मिक्स कर दें। आपकी खीर बनकर तैयार है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.