Recipe Tips: नाश्ते में बनाए साउथ का रवा उत्तपम, बहुत आसान है इसे बनाना

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2023 03:11:47 PM
Recipe Tips: Make South Indian Rava Uttapam for breakfast, it is very easy to make

इंटरनेट डेस्क। आपकों भी सुबह का नाश्ता अगर अच्छा और हैल्दी मिल जाए तो फिर आपकों पूरे दिन भी कुछ नहीं मिले तो कोई टेंशन नहीं है। ऐसे में आपकों दक्षिण भारतीय नाश्ता मिल जाए तो फिर उसका कहना तो अलग ही है। तो आज हम बात कर रहे है रवा उत्तपम के बारे में जो खाने में आपकों बहुत ही पसंद आएगा। 

सामग्री

रवा 2 कप
दही 3/4 कप
फ्रूट सॉल्ट 
टमाटर 1 छोटा
प्याज 1 
शिमला मिर्च 1 कटी हुई
हरी मिर्च 2 कटे हुए
हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच
तेल  बड़ा चम्मच
नमक स्वादानुसार

विधि

आपकों रवा उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, नमक, और दही लेना है। इसमें थोड़ा पानी डालते हुए सभी सामग्री को आपस में मिला लेना है। इसके बाद सामग्री में दी गई सब्जियों को बारिक काट ले। अब सूजी के घोल में कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, टमाटर, प्याज, और शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएँ। अब सूजी के मिश्रण में ईनो डालिए और उसके ऊपर 1 छोटा चम्मच पानी डाले और घोल को अच्छे से फेट ले।

अब आपकों तवा गरम करना है और अब एक कटोरी में सूजी का घोल लेकर लगभग 4 इंच का उत्तपम फ़ैलाएँ। दोनों तरफ से थोड़ा तेल लगाकर अच्छे से सेके। आपका उत्तपम तैयार है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.