Recipe Tips : मूंग दाल नमकीन होती है बहुत ही स्वादिष्ट, इस प्रकार से बना लें आप

Samachar Jagat | Thursday, 19 Jan 2023 03:03:42 PM
Recipe Tips: Moong Dal  Namkin is  very tasty, make it in this way

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को मिठाई से ज्यादा नमकीन का सेवन करना पसंद होता है। ऐसे लोगों के लिए आज हम मूंग दाल नमकीन बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट होती है। 

जरूरी सामग्री:
मूंगदाल - छह कप
नींबू - डेढ़ कटा
चाट मसाला - डेढ़ चम्मच
बेकिंग सोडा - तीन पिंच
हरी मिर्च - छह बारीक कटी हुई
नमक 

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले दाल में बेकिंग सोडा डालकर इसे पानी में छह घंटे के लिए भिगो दें। 
- अब इस दाल को पानी से निकालकर साफ कपड़े पर फैला दें। 
- दाल के सूखने पर आप इसे तेल में फ्राई कर लें। 
- अब इस दाल को प्लेट में निकालकर इसमें थोड़ा नमक, चाट मसाला डाल लें। 
- इस प्रकार से आपकी मूंग दाल की नमकीन बन जाती है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.