Recipe Tips: पनीर स्टफ्ड पकौड़ा होता है बहुत ही स्वादिष्ट, ये चीजें जरूर डालें

Samachar Jagat | Wednesday, 25 Jan 2023 03:40:35 PM
Recipe Tips: Paneer Stuffed Pakora is very tasty, definitely add these things

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग चाय के समय स्नैक्स का स्वाद लेना पसंद करते हैं। इस दौरान पकौड़े मिल जाए तो बात ही क्या है। आज आपको जायकेदार पनीर स्टफ्ड पकौड़ा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद लेने पर आप अन्य पकौड़ों का स्वाद भूल जाएंगे। 

आवश्यक सामग्री:
- 1/2 बाउल बेसन
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च
- 1/2 चम्मच हींग
- 1/2 चम्मच अजवायन
- 8 चम्मच पत्तागोभी
- दो चम्मच हरा धनिया
- 8 चम्मच तीनों रंगों की शिमला मिर्च
- चार चम्मच चीज
- 1/2 बाउल मैदा
- नमक स्वाद के अनुसार
- 15 पनीर स्लाइस
- दो चम्मच चाट मसाला

इस प्रकार बना लें आप: 
- सर्वप्रथम बेसन में नमक, लाल मिर्च, हरा धनिया, हींग और अजवायन डालकर पेस्ट तैयार कर लें। 
- अब पत्ता गोभी, तीनों रंगों की शिमला मिर्च, नमक, चाट मसाला और चीज को मिला लें। 
 - अब पनीर स्लाइस पर चाट मसाला और नमक लगाकर स्टफिंग रखकर दूसरी पनीर स्लाइस से इसे कवर कर दें। 
- अब इसे मैदा में लपेटकर बेसन में डुबोकर डीप फ्राई कर लें। 
- इस प्रकार से आपका पनीर स्टफ्ड पकौड़ा बन जाता है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.