Recipe Tips: हर उम्र के लोगों को पसंद आएंगे आलू बॉल्स, ये है बनाने का आसान तरीका

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2023 02:28:41 PM
Recipe Tips: Potato balls will be liked by people of all ages, this is the easy way to make

इंटरनेट डेस्क। आलू की कई प्रकार की डिश बनाई जा सकती है। इन्हीं में क्रिस्पी आलू बॉल्स भी है। आप सर्दी के इस मौसम में घर पर ही ये स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। ये डिश हर उम्र के लोगों को पसंद आएगी। 

आवश्यक सामग्री:
उबले आलू - तीन
हरी मिर्च - एक 
काली मिर्च पाउडर - जरूरत के अनुसार
हरा धनिया - एक बड़े चम्मच 
कॉर्न स्टार्च - डेढ़ बड़े चम्मच
नमक - स्वाद के अनुसार
तेल - जरूरत के अनुसार

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले एक बाउल में आलू को मैश कर लें। 
- अब इसमें आप कॉर्न स्टार्च, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, नमक, धनिया मिला लें। 
- अब इसके गोल आकार की बॉल्स बना लें। 
- अब पैन में तेल गर्म कर इसमें आलू बॉल्स को सुनहरा भूरा होने तक फ्राई कर लें। - इस प्रकार से आपके आलू बॉल्स बन जाते हैं।  
 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.