Recipe Tips: एसे बनाएंगे वेज उपमा तो चटकारे लगा कर खाएंगे आप

Samachar Jagat | Tuesday, 18 Oct 2022 03:55:54 PM
Recipe Tips: recipe for making veg upma

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर सुबह के समय जल्दी में रहते है और आपकों भी नाष्ता जल्दी चाहिए तो आज हम बताने जा रहे है वेज उपमा की रेसीपी। इसे बनाना बेहद ही आसान है।

क्या चाहिए सामग्री

वेज उपमा बनाने के लिए आपको रवा, तेल, सरसों, उरद दाल, हींग, करी पत्ता, प्याज, गाजर, मटर, बीन्स, अदरक, मिर्च का पेस्ट, नमक, नींबू और हरा धनिया चाहिए

वेज उपमा बनाने की विधी

सबसे पहले हम एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे और उस तेल में थोड़ा सा सरसों और उरद दाल, एक चुटकी हींग, करी पत्ते, और कटे हुए प्याज डालकर भून लेंगे। तड़के के फ्राई हो जाने के बाद इसमें रवा डालेंगे और इसे कम से कम 2 से 3 मिनट के लिए मीडियम फ्लेम पर भूनेंगे।

अब इसमें एक कप गर्म पानी, इसके अलावा कटे हुआ प्याज, बारीक कटा हुआ गाजर, बीन्स और मटर डालें और सारी चीजों को मिला लें। अदरक मिर्च का पेस्ट, नमक डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पका लें। इसके बाद आपका वेज उपमा तैयार है गर्मा गर्म सर्व करें।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.