- SHARE
-
इंटरेनट डेस्क। बहुत से लोग व्रत में साबूदाने का सेवन करना पसंद करते हैं। इसकी कई प्रकार की डिश बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको घर पर साबूदाना की स्वादिष्ट खीर बनाने की विधि बताने जा हैं। इस खीर को बनाना भी बहुत ही आसान है।
आवश्यक सामग्री:
- सौ ग्राम भीगा हुआ साबूदाना
- दो लीटर दूध
- आठ टेबलस्पून शक्कर
- एक टीस्पून इलायची पाउडर
- केसर का घोल
- सौ ग्राम पिस्ता
इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले एक पैन में दूध को उबाल लें।
- अब इसमें साबूदाना डालकर दस मिनट तक उबाल लें।
- अब इसमें शक्कर और इलायची पाउडर मिलाकर पांच मिनट और पका लें।
- अब आप इसे ठंडा होने दें।
-इसे इसमें केसर का घोल डाल दें।
- अन्त में आप इसमें बादाम और पिस्ते से डाल दें।
-इस प्रकार से आपकी साबूदाना खीर बन जाती है।