Recipe Tips: बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं मसालेदार भरवां बैंगन, इस प्रकार से बना लें आप  

Samachar Jagat | Wednesday, 25 Jan 2023 03:18:47 PM
Recipe Tips: Spicy Stuffed Brinjals are very tasty, make this way

इंटरनेट डेस्क। बैंगन की कई प्रकार से सब्जी बनाई जा सकती है। आज हम आपको मसालेदार भरवां बैंगन बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। आप उनका स्वाद चखने के बाद अन्य सब्जियों का स्वाद भूल जाएंगे। 

आवश्यक सामग्री:
बैंगन - आठ सौ ग्राम
सरसों का तेल - आठ बड़े चम्मच
प्याज - दो पिसी हुई
लहसुन - दस कलियां 
अदरक - दो इंच पिसी हुई
सौंफ पाउडर - एक छोटा चम्मच
हरी मिर्च - चार 
हींग - दो चुटकी
गरम मसाला - चुटकी भर 
हरा धनिया - छह चम्मच 
धनिया पाउडर - चार छोटे चम्मच
नमक - स्वादानुसार
आमचूर पाउडर - एक छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - डेढ़  छोटा चम्मच
लाल मिर्च - डेढ़ छोटा चम्मच

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले बैंगन में चार कट लगा लें। 
- अब एक पैन में दो चम्मच तेल डालकर इसमें धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, हल्दी पाउडर, प्याज, अदरक लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, नमक और अमचूर पाउडर सभी मसालों मिलाकर अच्छे प्रकार से भून लें।
- अब इस मिश्रण को बैंगन में भर लें। 
-  अब कड़ाही में तेल गर्म कर इसमें जीरे का तडक़ा लगा लें। 
- अब इसमें बैंगन को पका लें। 
- अब बचा हुआ मसाला इन बैंगनों में डाल लें। 
- अब इन्हें अच्छे से पका लें। 
- इस प्रकार से आपका मसालेदार भरवां बैंगन बन जाएगा। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.