Recipe Tips: केले की चिप्स से मिलती है शरीर को एनर्जी, इस प्रकार से बना लें आप 

Samachar Jagat | Wednesday, 18 Jan 2023 02:53:06 PM
Recipe Tips: The body gets energy from banana chips, make it in this way

इंटरनेट डेस्क। केले की चिप्स का सेवन व्रत के दौरान भी किया जा सकता है। आज हम आपको सेहत के लिए फायदेमंद ये स्वादिष्ट चिप्स बनाने की विधि बताने जा रहे है। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। 

जरूरी सामग्री: 
- दस कच्चे केले
- सेंधा नमक आवश्यकतानुसार
- काली मिर्च पाउडर आवश्यकतानुसार
- देसी घी आवश्यकतानुसार
- अमचूर पाउडर पांच चुटकी 

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले केले के छिलके उतार कर इसमें सेंधा नमक मिला लें। 
- अब इन केलों को चाकू से पतले स्लाइस में काट कर इन्हें पानी में डाल दें। 
-15 मिनट बार इन्हें पानी से निकालकर सूती साफ कपड़े पर फैला दें। 

- अब पैन घी को गर्म कर इसमें केले की चिप्स को क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।
- अब इन्हें प्लेट में निकालकर इनमें काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और आमचूर पाउडर मिला लें। 
- इस प्रकार से आपकी केले की स्वादिष्ट चिप्स बन जाती है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.