Recipe Tips: वेजिटेबल मंचूरियन को आप इस प्रकार से बना सकते हैं स्वादिष्ट 

Samachar Jagat | Friday, 20 Jan 2023 04:26:02 PM
Recipe Tips: This is how you can make Vegetable Manchurian delicious

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को रेस्टोरेंट में जाकर वेजिटेबल मंचूरियन का स्वाद लेना पसंद होता है। आप इसे घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल में बना सकते हैं। आज हम आपको वेजिटेबल मंचूरियन बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। 

आवश्यक सामग्री:
प्याज - दो
शिमला मिर्च - दो 
गाजर - दो 
पत्ता गोभी - दो कप 
कॉर्नफ्लोर - छह बड़े चम्मच
चिली सॉस - चार छोटे चम्मच
अदरक - दो बड़ा चम्मच 
हरा प्याज - दो बड़ा चम्मच 
शिमला मिर्च - चार बड़े चम्मच 
सोया सॉस - तीन छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
लहसुन - दो बड़ा चम्मच 
हरी मिर्च - चार 
टमाटर सॉस - दो बड़ा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसारसार
तेल - आवश्यकता अनुसार

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले एक बड़े कटोरी में सभी सब्जियां, कॉर्न फ्लोर और नमक डालकर कर मिक्स कर लें। 
- अब इसके बॉल्स बनाकर तेल में तल लें। 
- वहीं दूसरे पैन में तेल गर्म करके अदरक, लहसुन का तडक़ा लगा लें। 
- अब आप इसमें प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, सभी सॉस और पानी मिला कर ग्रेवी बना लें।  
- वहीं अब ग्रेवी में पानी के साथ कॉर्न फ्लोर डाल दें। 
- अब इसमें मंचुरियन बॉल्स भी डाल दें। 
- अब आप इसका हरे प्याज से गार्निश कर स्वाद ले लें। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.