Recipe Tips : हैल्दी नाश्ता है वेज उपमा, इस तरह बना सकते है आप भी

Samachar Jagat | Friday, 28 Oct 2022 03:18:23 PM
Recipe Tips : Veg Upma is a healthy breakfast, you can also make this way

इंटरनेट डेस्क। आपकों भी सुबह सुबह जल्दी नाश्ता चाहिए और वो भी हल्का फुलका तो आप भी वेज उपमा बना सकते है। यह खाने में स्वादिष्ठ तो है ही साथ ही आपकी हैल्थ के लिए भी बहुत अच्छा है।

आवश्यक सामग्री

प्याज
गाजर
मटर
बीन्स, 
रवा
तेल 
सरसों
उरद दाल
हींग
करी पत्ता
अदरक मिर्च का पेस्ट
नमक

वेज उपमा बनाने की विधी

वेज उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें। तेल के गरम होने के बाद उसमें थोड़ा सा सरसों और उरद दाल, हींग, करी पत्ते, और कटे हुए प्याज डालकर भून लें। तड़के के फ्राई हो जाने के बाद इसमें रवा डालें और मीडियम फ्लेम पर भूनें। अब इसमें एक कप गर्म पानी डालें, इसके अलावा कटे हुआ प्याज, बारीक कटा हुआ गाजर, चॉप्पड बीन्स और मटर डालें। इसके बाद अदरक मिर्च का पेस्ट, नमक डालें और साथ ही गर्म पानी डालें और सभी चीजों को मिलाले। आपका उपमा तैयार है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.