Recipes : अपनी शाम की चाय की आदत को छोड़े और ट्राई करे आइस ब्लू टी

Samachar Jagat | Tuesday, 28 Jun 2022 05:00:01 PM
Recipes : Quit your evening tea habit and try Ice Blue Tea

हम सभी को शाम को चाय पीने  की आदत है पर क्या आपको  पता है ये चाय आपके स्वास्थ्य  के लिए कितनी हानिकरक होती है।  तो आज हम आपके  लिए ले कर आए है एक हेल्थी और टेस्टी टी जिससे आपकी हेल्थ पर कोई  बुरा असर नहीं पड़ेगा। ब्लू टी मटर बटरफ्लाई, कैमोमाइल, लेमनग्रास, मोरिंगा, सी बकथॉर्न और रोज पेटल्स का एक कॉम्बिनेशन है।  जो आपको हेल्थी रहने में मदद करेगा। 
तो आइए जानते है की कैसे बनाये आइस ब्लू टी  
 

सामग्री 

  • 1 टेबल स्पून ब्लू टी
  • 1 टेबल स्पून इंग्लिश ब्रेकफास्ट टी
  • 20 ml (मिली.) नींबू का रस
  • 2-3 टेबल स्पून चीनी शुगर
  • क्रश बर्फ के टुकड़े

बनाने की विधि 

1 . 100 मिलीलीटर गर्म पानी में 1 बड़ा चम्मच ब्लू टी डालें।  4-5 मिनट तक पकाए और नीला रंग आने के बाद छान ले।  इसे  रख  कर  15 मिनट के लिए ठंडा होने दें। 
2. 50 मिलीलीटर गर्म पानी में 1 बड़ा चम्मच इंग्लिश ब्रेकफास्ट टी डालें।   3-4 मिनट तक उबाल कर  छान लें।  इसे  रख कर 15 मिनट के लिए ठंडा होने दें। 
3. अपने  पसंद के गिलास में नींबू के रस को डालें।  
4. फिर बनाई हुई  चाशनी को गिलास में डालें। 
5. गिलास में छनी हुई ब्लू टी और इंग्लिश ब्रेकफास्ट टी डालें। 
6. क्रश की हुई बर्फ को ग्लास में डाले  और चम्मच से मिला ले। 
7. इसे कटे हुए नींबू से सजाएं और आपकी आइस ब्लू टी तैयार है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.