Recruitment : सीआईएसएफ ने 540 पदों पर निकाली भर्ती , जानें कैसे करें आवेदन

Samachar Jagat | Saturday, 24 Sep 2022 04:02:23 PM
Recruitment: CISF Recruitment for 540 Posts, Know How to Apply

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों ने सहायक उप निरीक्षक और हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होगी और अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। इच्छुक कैंडिडेट www.cisfrectt.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CISF भर्ती 2022 रिक्ति डिटेल : यह भर्ती अभियान 540 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से 122 रिक्तियां सहायक उप निरीक्षक (आशुलिपिक) के पद के लिए हैं और 418 रिक्तियां हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के पद के लिए हैं।

सीआईएसएफ भर्ती 2022 आयु सीमा: कैंडिडेट की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सीआईएसएफ भर्ती 2022 शैक्षिक योग्यता: कैंडिडेट्स  को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

सीआईएसएफ भर्ती 2022: आवेदन कैसे करें

ऑफिशियल वेबसाइट www.cisfrectt.in पर जाएं।

रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

आवेदन पत्र भरें।

फॉर्म जमा करें और फ्यूचर के लिए प्रिंट आउट लें।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.