- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता संजय दत्त ने अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में विशेष पहचान बनाई है। बॉलीवुड कलाकार सुनील दत्त और नरगिस के बेटे संजय दत्त ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1972 में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उनकी मुख्य अभिनेता के रूप में पहली फिल्म रॉकी थी, जो उस समय की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्मों में से एक थी।
आज हम संजय दत्त की कुल संपत्ति की बात करने जा रहे हैं। संजय दत्त की कुल संपत्ति 150 करोड़ रुपए है। संजय दत्त हिंदी सिनेमा में सबसे अधिक वेतन पाने वाले अभिनेताओं में से हैं।
वह ब्रांड एंडोर्समेंट्स से अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा अर्जित करते हैं। संजय दत्त के पास मुंबई में घर हैं। संजय दत्त ने 2009 में यह घर खरीदा था। इसका वर्तमान मूल्य लगभग 3.5 करोड़ रुपए हैं। हाल ही में संजय दत्त ने कैंसर के खिलाफ जंग जीती है। वह बॉलीवुड कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।