इंटरनेट डेस्क। सपना चौधरी ने अपने डांस के माध्यम से अपनी विशेष पहचान बनाई है। हरियाणा की लोकप्रिय डांसर सपना चौधरी अपनी डांस काबिलियन के माध्यम से ही बिग बॉस के 11वें सीजन का हिस्सा बनने में भी सफल रही है। आज हम सपना चौधरी की डाइट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

सपना अपने शरीर को मेंटेन रखने में किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। सपना चौधरी की फिटनेस का राज उनकी डाइट है। सपना को ब्रेकफास्ट में मल्टीग्रेन ब्रेड, एग व्हाइट और स्प्राउट्स लेना पसंद है। लंच में डांसर सपना चौधरी हरी सब्जियां खाना पसंद करती हैं। नारियल पानी पीना भी उन्हें पसंद है।

मौसमी फल भी उन्हें पसंद है। सपना के डिनर में सब्जी और चपाती शामिल होती है। सपना चौधरी अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए संतुलित आहार के साथ ही नियमित रूप से व्यायाम भी करती हैं।