Skin Care : दालचीनी के इस्तेमाल से हो सकते है चेहरे पर कई फायदे

Samachar Jagat | Saturday, 29 Oct 2022 03:02:32 PM
Skin Care : The use of cinnamon can have many benefits on the face

दालचीनी एक लोकप्रिय मसाला है जो सिनामोमम के पेड़ की छाल से प्राप्त होता है। दुनिया भर के व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने और प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में उपयोग किया जाता है। दालचीनी के तेल का उपयोग कभी-कभी ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसे इत्र, क्रीम, लिप बाम और स्क्रब में किया जाता है। कुछ लोग इसे स्किन की देखभाल के उपचार में उपयोग में लेते हैं। आइए जानते है दालचीनी हमारी स्किन की देखभाल कैसे करती है। 


मुहांसों से छुटकारा :

दालचीनी  मुंहासों और फुंसियों को खत्म कर सकती है। एक चम्मच शहद में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और कुछ बूंदें दालचीनी के तेल की मिलाएं। इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट तक स्किन पर लगा रहने दें। फिर चेहरे को र्म पानी से धोए।

झुर्रियों को कम करने में मदद करता है:

 झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर दालचीनी का इस्तेमाल करें। एक चम्मच दालचीनी पाउडर के साथ दो चम्मच जैतून का तेल मिलाएं, मिश्रण को अपने चेहरे पर दस से पंद्रह मिनट तक मालिश करें। फिर चेहरे को गर्म पानी से धोए।  

अलविदा टैनिंग :

एक चम्मच दही और शहद में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर तब तक लगाकर रखें जब तक यह सूख न जाए। फिर चेहरे को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। रोजाना इस्तेमाल से टैनिंग खत्म हो जाएगी।

मुंहासों को दूर करने में मदद करती है:

मुंहासों से संबंधित दाग-धब्बे होने पर दो चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच दालचीनी का तेल चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.