Skin Care Tips : आप भी करते है आइस वॉटर फेशियल तो हो जाए सावधान

Samachar Jagat | Saturday, 11 Mar 2023 11:50:54 AM
Skin Care Tips : You also do ice water facials, so be careful

सभी अपनी स्किन को बेहतर और खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के फेशियल, फेस मास्क और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। गर्मी के मौसम में स्किन समस्या ज्यादा होने लगती है। लोग स्किन में निखार लाने और समस्याओं से बचाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करते हैं। चेहरे पर बर्फ के इस्तेमाल को आइस वॉटर फेशियल कहते हैं। आइस वॉटर फेशियल करने से आपकी स्किन में मौजूद टॉक्सिन्स दूर होते हैं और स्ट्रेस में भी फायदा होता है। लेकिन कई बार गलत तरीके से आइस वॉटर फेशियल करने से आपकी स्किन को गंभीर नुकसान पहुंचता है।  

1. जलन की समस्या

आइस वॉटर फेशियल करते समय अगर आप आइस क्यूब्स को सीधे चेहरे या स्किन पर लगाते हैं तो इससे आपको जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा बर्फ को सीधे स्किन पर लगाने से जलन हो सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए आप बर्फ के टुकड़े को रुई या रुमाल में बांधकर मसाज करें।  

2. जीवाणु संक्रमण का खतरा

अगर आप बिना चेहरा धोए सीधे आइस वॉटर फेशियल करती हैं तो इससे आपके चेहरे पर बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। गंदे चेहरे पर बर्फ रगड़ने से आपके चेहरे की गंदगी और बैक्टीरिया स्किन के रोमछिद्रों में फंस सकते हैं। इसकी वजह से आपको स्किन इंफेक्शन का खतरा बना रहता है।


3. संवेदनशील स्किन के लिए हानिकारक

जिन लोगों की स्किन बहुत संवेदनशील होती है उनके लिए आइस वॉटर फेशियल बहुत हानिकारक होता है। संवेदनशील स्किन वाले लोगों की स्किन को आइस क्यूब से स्किन  संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लोगों की स्किन में दर्द की समस्या भी हो सकती है।  

4. स्किन के ब्लड फ्लो को प्रभावित कर सकता है

आइस वॉटर फेशियल आपकी स्किन में ब्लड फ्लो को प्रभावित कर सकता है। इसलिए आइस वॉटर फेशियल करते है और आपको स्किन संबंधी कोई बीमारी या समस्या है तो बिना डॉक्टर की सलाह के आइस वॉटर फेशियल नहीं कराना चाहिए।
 
5. स्किन छिलने का डर

आइस वॉटर फेशियल करते समय आपको सावधानियों का पालन करना चाहिए। अगर आप बहुत हार्ड तरीके से आइस वॉटर फेशियल करती हैं तो इससे आपकी स्किन पर कट या खरोंच आ सकती है।  



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.