- SHARE
-
लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मियों में शरीर को ठंडा बनाए रखने में सत्तू बहुत कारगर है। आप ये मान लीजिये कि सत्तू देसी इलाज है शरीर से गर्मी को दूर करने का। सत्तू पीते ही आपका शरीर ठंडा महसूस करने लगेगा। साथ ही ये हमारे शरीर के लिए लाभदायक भी है। गर्मियों में देसी ड्रिंक्स के साथ सेहत के शौकीनों के लिए ये लिए ये बहुत फायदेमंद है।
तो आइये आज जानते हैं सत्तू मसाला पानी की आसान रेसिपी...
सामग्री
-सत्तू पाउडर
-चीनी
-नींबू का रस
-पानी
-आइस क्यूब्स
-ग्राम जीरा पाउडर, रोस्टेड
बनाने का तरीका
एक बर्तन लें और उसमें पानी डालें। इसमें सत्तू पाउडर, चीनी और नींबू का रस पानी में डालें। इसे अच्छे से मिलाएं।
एक लम्बा गिलास लें और उसमें डालें। अब इसमें बर्फ डालें ताकि यह ठंडा हो जाए। एक चुटकर भूनें हुए जीरा पाउडर से इसे गार्निश करें। सत्तू ड्रिंक का इससे स्वाद बढ़ जाएगा। अब इसे मजे से पीएं और ठंडा ठंडा महसूस करें।