- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारत में राशियों को विशेष महत्व दिया जाता है। यहां तक की लोगों द्वारा राशि के हिसाब से ही दिन की शुरुआत की जाती है। 12 राशियों का दिन के हिसाब से अपना-अपना प्रभाव होता है।
27 दिसंबर का राशिफल इस प्रकार है:
1. मेष राशि: इस राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक सुख व धन में इजाफा होने के योग बन रहे हैं।
2. वृषभ राशि: इस राशि के लोगों के लिए रविवार को आर्थिक निवेश करना लाभकारी साबित होगा। धन संबंधी सभी काम बनेंगे।
3. मिथुन राशि: इस राशि के लोगों को व्यवसायिक नवीन गतिविधियां में फायदा मिलेगा।
4. कर्क राशि: इस राशि के लोगों के लिए व्यापार में नई योजनाओं को प्रारंभ करने के हिसाब से दिन अच्छा रहेगा।
5. सिंह राशि: इस राशि के लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होने के साथ ही यश, मान, प्रतिष्ठा में इजाफा होने के योग बन रहे हैं।
6. कन्या राशि: इस राशि के लोगों को भी व्यापार में लाभ मिलेगा। योजनाओं के अनुसार कार्य पूरे हो सकेंगे।
7. तुला राशि: इस राशि के लोगों के लिए दिन मिला जुला रहेगा। व्यक्ति को क्रोध पर काबू रखना होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
8. वृश्चिक राशि: परिवार के हिसाब से इस राशि के लोगों का दिन अच्छा रहेगा। वह पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे।
9. धनु राशि: इस राशि के लोगों को किसी भी माध्यम से खुशी मिल सकती है।
10. मकर राशि: आर्थिक मामलों के हिसाब से इस राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
11. कुम्भ राशि: इस राशि के लोग अपनी बातों से दूसरों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे।
12. मीन राशि: इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। उनको पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। उनके धन में भी इजाफा होगा।