दिल्ली में पारा गिरा, वायु गुणवत्ता 'गंभीर’ श्रेणी में

Samachar Jagat | Saturday, 25 Dec 2021 11:05:58 AM
Temperature drops in Delhi, air quality in 'severe' category

नयी दिल्ली। दिल्लीवासियों की शनिवार सुबह की शुरुआत सर्द मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे एक्यूआई 412 दर्ज किया गया।

शून्य से 50  के बीच एक्यूआई को 'अच्छा’, 51 और 1०० के बीच 'संतोषजनक’, 10 1 और 200  के बीच 'मध्यम’, 20 1 और 300  के बीच 'खराब’, 30 1 और 400  के बीच 'बहुत खराब’ तथा 4०1 और 500  'गंभीर’ माना जाता है।

मौसम विभाग ने बताया कि शहर में आसमान मुख्यत: साफ रहने और अधिकतम तापमान 23 डिग्री से. तक पहुंचने का अनुमान है। सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 95 प्रतिशत है।

शुक्रवार दोपहर चार बजे शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 415 था। बृहस्पतिवार को यह 423, बुधवार को 40 7 और मंगलवार को 40 2 था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.