- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देशवासियों को इस बार कोरोना वायरस की दहशत के बीच रंगों का त्योहार मनाने पड़ेगा। देश में कोरोना का बढ़ता संक्रमण लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। भारत में रविवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अगले दिन लोग रंगों की होली खेलेंगे। आज हम बताने जा रहे हैं कि होली का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
खबरों के अनुसार, इस बतार फाल्गुन तिथि प्रारंभ रविवार यानी 28 मार्च को दोपहर 3.27 बजे से 29 मार्च को 12. 17 मिनट तक रहेगी। वहीं होलिक दहन का मुहूर्त शाम 6.37 मिनट से शुरू होकर रात 8.56 मिनट तक रहेगा।
ज्योतिष के अनुसार, होलिका दहन से पहले देश में पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इसी के तहत होली के दिन सुबह पूर्व या उत्तर दिशा में बैठकर पूजा करना सही रहता है।
इसके लिए लोगों को गाय के गोबर से प्रहलाद और होलिका की मूर्ति बनाकर पूजा करनी चाहिए। इसके साथ भगवान नरसिंह की पूजा भी भक्तों को करनी चाहिए। पूजा करने के बाद भक्तों को होलिका की परिक्रमा की जानी चाहिए।