Travel Tips: अप्रैल की भीषण गर्मी में घूमने के लिए बेस्ट है ये जगह, 15-20 हजार खर्च होंगे

Samachar Jagat | Wednesday, 30 Mar 2022 06:14:01 PM
This place is best to visit in the scorching heat of April, it will cost 15-20 thousand

अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है और उससे पहले ही लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप भीषण गर्मी में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको भारत की सबसे बेहतरीन जगहों के बारे में बताएंगे। जी हां और यहां की गर्मी से राहत पाने के लिए आपका बजट एकदम सही रहेगा। जी हां, यहां आप आराम से 15 से 20 हजार के आसपास घूम सकते हैं और मौज मस्ती कर सकते हैं।

मनाली- दोस्तों या पार्टनर के साथ छुट्टियां एन्जॉय करने के लिए मनाली बेस्ट जगह है। वैसे तो यह जगह नवविवाहितों के लिए भी बहुत अच्छी है, लेकिन परिवार के साथ यहां जाना भी एक खुशी की बात हो सकती है। मनाली एक हिल स्टेशन है जो ब्यास नदी के पास 62,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जी हां और यहां का मौसम मई तक ठंडा रहता है।


 
डलहौजी- प्रकृति प्रेमियों के लिए डलहौजी बेस्ट है। यह खूबसूरत मैदानों, झरनों, पहाड़ों से भरा हुआ है और डलहौजी हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के पहाड़ों में स्थित एक सुंदर और शानदार पर्यटन स्थल है।

नैनीताल- आप अप्रैल में नैनीताल जा सकते हैं। यह उत्तराखंड में स्थित एक पर्यटन स्थल है, जिसे भारत की खूबसूरत भूमि कहा जाता है। आपको बता दें कि यह हनीमून मनाने के लिए पूरे भारत में खास तौर से मशहूर है। जी हां, यहां कई छोटी-बड़ी झीलें हैं और इसे 'लेक सिटी ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है।


गुलमर्ग- ठंडी घाटियों में लंबी पैदल यात्रा के लिए आप गुलमर्ग जाने का प्लान बना सकते हैं. दरअसल यह श्रीनगर से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने के लिए पर्यटक साल भर यहां आते हैं।

दार्जिलिंग- गर्मी से राहत पाने के लिए भी दार्जिलिंग बेहतरीन है। यहां आप भीषण गर्मी से बचने के लिए जा सकते हैं। हरे भरे बगीचों और खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाते हुए आप यहां का मजा ले सकते हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.