- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में दो बच्चों का अच्छी प्रकार से लालन-पालन करना भी व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी बात है। आज के समय व्यक्ति छोटा परिवार ही रखना पसंद करता है। वहीं जॉर्जिया की क्रिस्टीना ओज्टर्क के साथ ऐसा नहीं है। वह केवल 23 साल की उम्र में ही 11 बच्चों की मां बन चुकी हैं। उनका मानना है कि अगर बच्चों का लालन-पालन सही तरीके से किया जा सकता है तो ज्यादा बच्चों को पैदा करने में कोई परेशानी नहीं है।
जॉर्जिया की क्रिस्टीना ओज्टर्क 11 बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। इस महिला की सबसे बड़ी बेटी की उम्र 6 वर्ष है। इसके हिसाब से वह केवल 17 साल की उम्र में ही मां बन गई थी।
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन क्रिस्टीना ओज्टर्क अमीर परिवार से संबंध रखती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने इसी परिवार के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। ओज्टर्क अपने बच्चों के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। खबरों की मानें तो क्रिस्टीना ओज्टर्क 105 बच्चे चाहती हैं। हालांकि रूस के मॉस्को में पैदा हुई क्रिस्टीना ओज्टर्क ने सबसे बड़ी बेटी को ही जन्म दिया था। बाकी सभी दस बच्चे सेरोगेसी से जन्में हैं।