- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश में लोगों द्वारा ज्योतिष पर बहुत ही विश्वास किया जाता है। इसके माध्यम से हम अंगों की सहायता से भी किसी के व्यक्तित्व में बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ज्योतिष की प्रमुख शाखा समुद्रशास्त्र में व्यक्ति के विभिन्न अंगों के आकार और हावभाव को देख उसके भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। इसके आधार पर आज हम अंगूठे के आकार से जुड़ी जानकारी आपको देने जा रहे हैं।
सामुद्रिक ज्योतिष के मुताबिक, यदि हाथ के अंगूठे का मध्य हिस्सा ज्यादा लंबा है तो ऐसे व्यक्ति की तर्क शक्ति बहुत अच्छी होती है। वहीं जिन व्यक्तियों का अंगूठा लचीला होता उनका स्वाभाव भी बहुत लचीला होता है। ऐसे व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में आसानी से ढल जाते हैं। सामुद्रिक ज्योतिष के अनुसार, शरीर के अन्य अंगों के माध्यम से भी लोगों के व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है।