Today In History : वास्को डी गामा ने कालीकट के नजदीक पहली बार लंगर डाला।

Samachar Jagat | Tuesday, 17 May 2022 08:12:01 AM
Today In History :  Vasco da Gama anchors for the first time near Calicut.

भारत एवं विश्व इतिहास में 17 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
 1498- वास्को डी गामा ने कालीकट के नजदीक पहली बार लंगर डाला।
1540- शेरशाह ने हरदोई में हुमायूं को मात दी। इसे इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।
1749-'चेचक’के टीके का आविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म।
1769- ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1857- बहादुर शाह जफर द्बितीय को स्वतंत्र मुगल बादशाह घोषित किया गया।
1949- भारत ने राष्ट्रमंडल देशों के समूह में बने रहने का फैसला किया।
1974-आयरलैंड के डबलिन शहर में तीन कार बम धमाकों में 23 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल।
1987- भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया।
2000- रूसी संसद के ऊपरी सदन फेडरलिस्ट् ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी प्रदान की।
2000- ब्रिटेन के दो रॉयल मरीन कमांडो बिना किसी सहायता के उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे। यह कारनामा अंजाम देने वाले वह पहले ब्रितानी नागरिक बने।
2007- भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिडी में शुरू।

2008- तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
2010- भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए।

2010- भारत ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम'अग्नि-2’का प्रक्षेपास्त्र किया।
2012- अमेरिकी गायक, गीतकार और अभिनेत्री डोना समर का निधन।

2013- इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 90 लोगों की मौत, 200 घायल।
2014- भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा'होटल लीला समूह’के संस्थापक सी.पी.कृष्णन नायर का निधन। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.