Travel Tips : झारखंड की इन दो जगहों पर आपको करीब से देखने को मिलेगी प्रकृति की सुंदरता 

Samachar Jagat | Friday, 20 Jan 2023 04:40:34 PM
Travel Tips: At these two places in Jharkhand, you will get to see the beauty of nature from close quarters

इंटरनेट डेस्क। झारखंड भी अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आप सर्दी के इस मौसम में यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज हम आपको झारखंड की दो खूबसूरत जगहों के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं।

 अगर आप प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं तो हजारीबाग आपके लिए बेहत विकल्प होगा। हजारीबाग शहर रांची से 95 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यहां पर आप घने जंगल, पठारी जमीन, झील आदि को करीब से देखकर रोमांचित हो जाएंगे। हजारीबाग में आपको कैनरी हिल, रजरप्पा मंदिर और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी आदि पर्यटक स्थलों पर भी घूमने का मौका मिलेगा। 

झारखंड के धनबाद में भी आप प्रकृति की खूबसूरती को देख सकते हैं। यहां पर आप भटिंडा फॉल, मैथनधाम, वाइल्डलाइफ सेंचुरी, शक्ति मंदिर, पंचेतधाम, बिरसामुंडा पार्क जैसे पर्यटक स्थलों पर घूम सकते हैं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.