Travel Tips: सर्दी के मौसम में बहुत ही खूबसूरत बन जाता है औली हिल स्टेशन, बना लें पत्नी के साथ घूमने का प्लान

Hanuman | Thursday, 17 Oct 2024 03:11:49 PM
Travel Tips: Auli hill station becomes very beautiful in winter season, make a plan to visit with your wife

By Hanuamn Kasotiya
इंटरनेट डेस्क।
उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर बहुत से हिल स्टेशन आपको मिल जाएंगे। आज हम आपको यहां के औली हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी तारीफ केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी एक साक्षात्कार में कर चुके हैं। उन्होंने इसमें कहा कि उत्तराखंड के हिल स्टेशन के रूप में मशहूर औली की सडक़ों को स्विट्जरलैंड की बतखों के जैसा बना दिया जाएगा।  इस हिल स्टेशन को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड बोला जाता है। उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में समुद्र तल से 3,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित औली पर कई प्रकार की एडवेंचर्स एक्टिविटीज भी होती हैं। 

सर्दी के मौसम में घूमने का आएगा मजा
भारत के सबसे अच्छे स्कीइंग स्थलों में से एक औली की सुंदरता को निहारने के लिए देश-विदेश से पर्यटक भ्रमण करते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां पर घूमने का अलग ही मजा है। यहां पर इस मौसम में आपको बर्फबारी देखने को मिलेगी। 

पत्नी के साथ इन पर्यटक स्थलों पर घूमने को मिलेगा मौका
सर्दी के मौसम में चारों तरफ बर्फ की चादर बिछने के बाद औली की सुंदरता दस गुना ज्यादा बढ़ जाती है। यहां पर आपको बहुत से पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान अपनी पत्नी के साथ बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा। यहां पर आपको पत्नी के साथ जोशीमठ, त्रिशूल पर्वत, सोलधार तपोवन आदि स्थानों पर घूमने का मौका मिलेगा। 

PC:  traveltriangle,holidify
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.