Travel Tips: घूमने के लिहाज से बहुत ही अच्छी जगह है बिहार, जरूर जाए इन जगहों पर

Samachar Jagat | Thursday, 23 Mar 2023 03:35:23 PM
Travel Tips: Bihar is a very good place to visit, must visit these places

इंटरनेट डेस्क। आपने बहुत कम लोगों से सुना होगा की वो बिहार राज्य में घूमने के लिए गए हो। खाली किसी काम के चक्कर में ही लोग बिहार जाते है तो घूम के आते है। लेकिन आपकों बता दे की बिहार में भी घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। ऐसे में आप अबकी बार बिहार का प्लान बना सकते है।

बोधगया 
जानकारी के लिए आपकों बता दें की बोधगया बिहार का एक मशहूर पर्यटन स्थल है। यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग पहुंचते है। यह एक छोटा लेकिन खूबसूरत सा शहर है। बौद्ध धर्म अनुयायियों के लिए तो यह एक बड़ा तीर्थ स्थल है। भगवान बुद्ध को यहीं ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यहा आपा महाबोधि मंदिर जा सकते है। यह विश्व धरोहर है।

नालंदा 
इसके साथ ही आप चाहे तो नालंदा भी जा सकते है। वैसे नालंदा खासतौर से अपने विश्वविद्यालय के लिए दुनियाभर में मशहूर है। आपने कभी अपने परिवार के बड़े लोगों से कहते सुना होगा की इसे पढ़ने के लिए नालंदा भेज दो। यहां आप नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास जान सकते है। इसके अलावा आपकों और भी जगह यहां घूमने के लिए मिल जाएगी।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.