- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। यात्रा के दौरान लोगों को कई प्रकार के फूड्स का स्वाद लेने का मौका मिलता है। अगर आपने इन फूड्स का स्वाद नहीं लिया तो आपकी यात्रा अधूरी ही रहेगी। आज हम आपको भारत के दो रेलवे स्टेशनों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो टेस्टी फूड के कारण देश में प्रसिद्ध है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर का स्ट्रीट फूड बहुत ही प्रसिद्ध है। पिंक सिटी के नाम से दुनिया में प्रसिद्ध जयपुर स्टेशन पर आपको यहां का लोकल फूड दाल-बाटी चूरमा जरूर ही मिलेगा। पर्यटक इसका स्वाद लिए बिना नहीं रह पाते हैं। ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
वहीं गुजरात के सुरेंद्रनगर रेलवे स्टेशन की चाय अपने आप में विशेष है। यहां से गुजरने वाला हर व्यक्ति इस चाय का स्वाद जरूर ही लेना पसंद करता है।