- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। जनवरी माह देश में घूमने के लिए सबसे परफेक्ट समय माना जाता है। इस दौरान पर्यटकों को उत्तर भारत में बर्फ की सफेद चादर का दीदार करने का मौका मिलता है। वहीं दक्षिण और पश्चिम भारत का मौसम सुहावना और सुकून देने वाला होने के कारण यहां पर पयर्टकों का जमावड़ा लगा रहता है।
अगर आपका इस माह में बर्फ की सफेद चादर का दीदार करने का प्लान है तो जम्मू और कश्मीर जा सकते हैं। यहां पर ऐसे कई खूबसूरत पयर्टक स्थल आपको मिल जाएंगे। इन्हीं में एक गुलमर्ग भी है। अगर आप असली 'विंटर वंडरलैंड' का अनुभव करना चाहते हैं तो पार्टनर के साथ यहां पर पहुंच जाएं।
गुलमर्ग में जनवरी में भारी बर्फबारी होती है। गुलमर्ग इस समय स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के शौकीनों के लिए जन्नत से कम नहीं होता है। यहां की गोंडोला राइड पयर्टकों को हिमालय के सुहाने नजारों से रूबरू कराएगी। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें