Travel Tips: इन राज्यों में भी होता है होली का अलग ही आनंद, जरूर जाए एक बार

Shivkishore | Tuesday, 28 Feb 2023 01:17:53 PM
Travel Tips: Holi is celebrated differently in these states, must visit once

इंटरनेट डेस्क। होली का त्योहार नजदीक है और होली पर आप मथुरा, वृदांवन और बरसाना की बात ना करें ये तो हो ही नहीं सकता है। यहां की होली पूरे देशभर में फेमस है। लेकिन आज हम आपकों इन जगहों के अलाव भी ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां की होली बड़ी ही फेमस है और दूर दूर से लोग पहुंचते है।

पश्चिम बंगाल
होली के जश्न उत्तर प्रदेश में कुछ ज्यादा मनाया जाता है। लेकिन पश्चिम बंगाल में भी होली का जश्न पूरे जोश के साथ मनाया जाता है। जानकारी के अनुसार पूर्णिमा के दिन पारंपरिक संगीत और नृत्य से इस त्योहार की शुरूआत होती है। पुरुष और महिलाएं पीले रंग के वस्त्र पहनते हैं, इस दिन महिलाएं गायन और नृत्य करती है और गुलाल लगाकर इस त्योहार को मनाते हैं।

राजस्थान उदयपुर
इसके साथ ही राजस्थान के उदयपुर में भी ‘धुलंडी’ खेली जाती है। जानकारी के अनुसार इस दिन शाही परिवार के वंशज होली उत्सव मनाने के लिए शाही महल में एकत्रित होते हैं। ऐसे में यहा मौजूद शैलानी भी इस त्योहार का आंनद लेते है। इसके अलावा राजस्थान में जयपुर और पुष्कर की होली भी फेमस है।
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.