Travel Tips: जा रहे हैं घूमने तो इस बार जाए आप भी गुजरात, इन जगहों की जरूर करे यात्रा

Samachar Jagat | Friday, 19 May 2023 03:09:22 PM
Travel Tips: If you are going for a trip, then this time you should also visit Gujarat, must visit these places

इंटरनेट डेस्क। आप देश की कई अच्छी से अच्छी जगहों की सैर कर चुके होंगे। लेकिन आप अगर गुजरात नहीं गए तो फिर आपकी यात्रा अधूरी है। ऐसे में आपको एक बार जरूर गुजरात जाना चाहिए। यहां आप गांधी नगर, अहमदाबाद की सैर कर सकते है। साथ ही यहां की फेमस जगहों को एक्सपलोर कर सकते है। तो बताते है आप कहा जा सकते है। 

अडालज स्टेपवेल
वैसे तो आप अपनी यात्रा के दौरान गांधी नगर में कई चीजों को देख सकते है। लेकिन आप अडालज स्टेपवेल यानी अडालज की बावड़ी जरूरज जाए। ये जगह काफी फेमस है और लोग इसको देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। इसका निर्माण 1498 में पानी की समस्या को दूर करने के लिए किया गया था। अडालज स्टेपवेल पांच मंजिला गहरा है। 

अक्षरधाम मंदिर
इसके बाद आप अपनी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए गांधी नगर के अक्षरधाम मंदिर जा सकते है। ये जगह काफी फेमस है। ये मंदिर भगवान स्वामी नारायण को समर्पित है। 1992 में बने इस मंदिर को खूबसूरत नक्काशी और वास्तुकला का शानदार नमूना कहा जाता है। इसे देखने के लिए हजारों की संख्या में यहां सैलानी पहुंचते है। 

pc- astonishingindia.net, punjabkesari.in, herzindagi.com



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.