Travel Tips: घूमने का बना रहे है प्लान तो राजस्थान में जा सकते है इन जगहों पर

Samachar Jagat | Tuesday, 20 Dec 2022 12:54:49 PM
Travel Tips: If you are planning to travel then you can visit these places in Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर इस मौसम में राजस्थान में घूमने का मन बना रहे है तो यह मौसम एकदम सही है। इस समय आप अपने बच्चों को और अपने परिवार के साथ यहां आ सकते है। यहां आने के लिए आपकों ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा और आपकों यहां आने के लिए हर तरह का ट्रांसपोर्टेशन भी मिल जाएगा।

जैसलमेर 

जैसलमेर वैसे तो अपने रेगिस्तान के लिए मशहूर है, लेकिन यहां के पुराने किले और महल एक देखने लायक है। महलों से भरा ये खूबसूरत शहर रात में एकदम जगमगा उठता है। आप यहां राजस्थानी डांस का भी मजा ले सकते है। साथ ही आप यहां कैमल सफारी भी कर सकते है रात के मौमस में यहां के किले एक दम सोने से दमकने लगते है।

पुष्कर

चारों और पहाड़ों से घिरा हुआ पुष्कर भी घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। पुष्कर में राजस्थानी परंपरा के रंग देखने को मिलते है। यहां आकर आप दुनियां के इकलौते ब्रहम्मा मंदिर के दर्शन कर सकते है साथ पुष्कर सरोवर में स्नान कर सकते है। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.