- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आप यार दोस्तो के साथ पारिवार के साथ घूमने जाने के बारे में विचार कर रहे है तो फिर आपकों ज्यादा समय खराब नहीं करना चाहिए। आपकों वैसे एक यात्रा अपने माता पिता के साथ भी करनी चाहिए। आप अपने मम्मी पापा से बात करें और उनसे पूछ की वो कहा घूमने जाना चाहते है नही तो फिर हम जहां बता रहे है वहां जा सकते है।
ऋषिकेश
आप अपने माता पिता के साथ एक बार ऋषिकेश की यात्रा पर जरूर जाए। यहां आप आध्यात्मिकता और एडवेंचर दोनों का आनंद ले सकते है। गंगा के किनारे बसा ये शहर बहुत ही सुकुन देने वाला है। आप यहां त्रिवेणी तट पर शाम के समय गंगा आरती का आनंद ले सकते है। यहां आपकों बहुत ही आनंद आएगा।
मसूरी
इसके अलावा आप मसरी जाने का भी प्लान कर सकते है। यहां आपकों चारों तरफ ऊंचे देवदार के पेड़ और बर्फ से ढके पहाड़ देखने को मिलेंगे। यहा आप झूलाघाट से गन हिल के लिए केबल कार से जाएंगे तो यकीन मानिए आप बहुत खुश हो जाएंगे। ऐसे में आपकों यहां जरूर जाना चाहिए।