Travel Tips: भारत के इन फेस्टिवल को देखने आते हैं दूर-दूर से लोग, आप भी बना सकते हैं प्लान 

Samachar Jagat | Tuesday, 17 Jan 2023 05:38:24 PM
Travel Tips: People from far and wide come to see these festivals of India, you can also make plans

इंटरनेट डेस्क। भारत में कई कल्चरल फेस्विटल मनाए जाते हैं,जो देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी मशहूर हैं। इनमें लोगों को संस्कृति, विरासत, रीति-रिवाज और परंपराओं का अनोखा मेल देखने को मिलता है। आज हम आपको दो कल्चरल फेस्विटल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आप इन्हें देखने के लिए घूमने का प्लान बना सकते हैं। 



गोवा कार्निवल दुनिया में प्रसिद्ध है। इसमें सभी जाति, पंथ, रंग, लिंग, धर्म और समुदाय के लोग हिस्सा लेते हैं। इसमें होने वाले नाच-गाने, दावत, खेल, प्रदर्शन आदि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहते हैं। ये कार्निवल इस साल 25 फरवरी से प्रारम्भ होगा। 

कोणार्क डांस फेस्टिवल भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहता है। ओडिशा का कोणार्क डांस फेस्टिवल जनजातीय संगीत, भोजन और कला के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई प्रसिद्ध कलाकार भी हिस्सा लेते हैं। ये प्रतिवर्ष 1-5 दिसंबर के बीच आयोजित होता है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.