- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर आपका इस महीने कहीं पर घूमने का प्लान है तो आप केरल जा सकते हैं। जनवरी में यहां का तापमान काफी अच्छा होता है। इसी कारण जनवरी में यहां पर बड़ी संख्या में कपल हनीमून के लिए जाते हैं।
आप भी अपने जीवनसाथी के साथ यहां पर जा सकते हैं। केरल में आपको हरियाली, बीच, बैकवाटर्स, चाय के बागान, झीलें और पहाड़ों का दीदार करने का मौका मिलेगा। आज हम आपको यहां के तीन खूबसूरत पयर्टक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपका दिल जीत लेंगे। आपको एक बार इन पर्यटक स्थलों पर अपने पार्टनर के साथ जरूर ही जाना चाहिए।
एलेप्पी: ये पर्यटक स्थल बैकवॉटर और हाउसबोट के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां पर आपको बीच वॉलीबॉल और सर्फिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा लेने का मौका मिलेगा।
मुन्नार
ये पर्यटक स्थल अपनी खूबसूरी के कारण विश्व प्रसिद्ध है। हरियाली और चाय के बागानों का दीदार करने के लिए यहां पर दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। ये हिल स्टेशन फैमली वेकेशन, दोस्तों के साथ घूमने और हनीमून के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।
वर्कला
यहां पर वर्कला भी एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहां पर बीच और दूर तक फैली समुद्र की खूबसूरती आपका और पार्टनर का मन मोह लेगी। आपको यहां पर पहाड़ और समुद्र का खूबसूरत नजरा देखने को मिलेगा। केरल भ्रमण के दौरान वर्कला जाना नहीं न भूलें। यहां पर जाए बिना आपकी केरल यात्रा अधूरी ही रहेगी। वर्कला भ्रमण से आपका टूर यादगार बन जाएगा।
PC: tripadvisor, holidayrider, tripadvisor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें