- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। घूमने के लिए हिसाब से दिसंबर-जनवरी माह को उपयुक्त माना जाता है। इन दो माह में कई शहरों में मौसम बहुत ही शानदार रहता है। अगर आपका इस अवधि में घूमने का प्लान है तो आज हम आपको दो बहुत ही खूबसूरत शहरों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर घूमने में आपको बहुत ही मजा आ जाएगा।
उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के तट पर स्थित वाराणसी विश्व प्रसिद्ध है। उत्तर प्रदेश का ये सबसे पुराना शहर बेहद खूबसूरत धार्मिक स्थल होने अपनी गलियों के कारण भी प्रसिद्ध है। यहांपर बनारसी साड़ी, कचौड़ी सब्जी, बनारसी पान, बनारसी चाट, लस्सी, घाट, सुबह- ए-बनारस और गंगा आरती बहुत ही प्रसिद्ध है। आपको एक बार यहां पर जरूर ही जाना चाहिए।
वहीं राजस्थान का उदयपुर शहर भी इस दौरान घूमने के लिए बहुत ही शानदार जगह है। झीलों की नगरी के नाम से मशहूर उदयपुर में लेक पिचोला, जग मंदिर जरूर जाएं। खूबसूरत महलों, मंदिरों और लेक्स के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। इस शहर को ईस्टर्न वेनिस के नाम से भी जाना जाता है।
PC: holidayrider, jagran, holidayrider
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें