Travel Tips: दिल्ली की जान है यह जगह, जा रहे है घूमने तो जरूर जाए यहां पर

Samachar Jagat | Tuesday, 09 May 2023 03:17:06 PM
Travel Tips: This place is the life of Delhi, if you are going to visit then definitely go here

इंटरनेट डेस्क। वैसे तो हर किसी का मन एक उम्र में दोस्तों के साथ घूमने का करता है और आपका भी अगर ऐसा ही मन है और आप भी चाहते है की इस बार आप भी दोस्तों के साथ घूमने के लिए जाए तो फिर आपको बता रहे है दिल्ली में ऐसी जगहों के बारे में जहां आप जा सकते है और देर रात तक घूम सकते है और एंजोय कर सकते है। 

इंडिया गेट
आप अगर दिल्ली में रहते है तो अच्छा है और नहीं रहते है और घूमने के लिए आए है तो आपकों रात में घूमने के लिए सबसे बढ़िया जगह है वो है इंडिया गेट। इस जगह को दिल्ली की जान कहा जाता है और यहा आपको रात में हजारो लोग घूमते दिख जाएंगे। रात के वक्त यहां का नजारा बेहद ही आकर्षक होता है। 

लाल किला 
इसके अलावा आप दिल्ली के ऐतिहासिक स्थल लाल किला जा सकते है। यह दिल्ली की एक मशहूर जगह है। जो भी दिल्ली जाता है वो यहां जरूर जाकर आता है। रात के समय यहां पर लाइट एंड साउड शो होता है। शो को देखने के साथ ही इससे जुड़ी जरूरी जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं। 

pc- nativeplanet.com, housing.com, abp news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.