Travel tips: दिल्ली में इन जगहों पर जा सकते है आप क्रिसमिस सेलिब्रेट करने

Samachar Jagat | Thursday, 22 Dec 2022 12:41:54 PM
Travel tips: You can visit these places in Delhi to celebrate Christmas

इंटरनेट डेस्क। क्रिसमिस का त्योहार नजदीक आ रहा है और आप भी इस दिन को अपने दोस्तों या फिर परिवार के साथ एंजोय करना चाहते है तो आप दिल्ली में ही इस दिन को एंजोय कर सकते है। इसके लिए आपकों ज्यादा कुछ नहीं करना है और आप आराम से परिवार के साथ दिल्ली में हम बता रहे वहां पहुंच सकते है और क्रिसमिस सेलेब्रेट कर सकते है।

जंकयार्ड कैफे

आप दिल्ली में क्रिसमिस के लिए सीपी में जंकयार्ड कैफे जा सकते है। यहां बड़ी संख्या में लोग पार्टी एंजोय करने के लिए जाते है। आप क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए जंकयार्ड कैफे का चयन कर सकते हैं। आपकों यहां के लिए पहले ही अपनी टेबल बुक करानी होगी। जंकयार्ड कैफे के में आपकों शानदार जायके के साथ खाना मिलेगा जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

सिलेक्ट सिटी वॉक जाए
यहां आकर आपकों दिल्ली में भी न्यूयॉर्क नाईट लाइफ का अहसास होगा। क्रिसमस पर सिलेक्ट सिटी वॉक को खूबसूरत ढंग से सजाया जाता है और यहां की सजवाट को देख आपकों लगता है की आप किसी विदेश में है। यहां इनसाइड में खूबसूरत क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। साथ में कई शॉपिंग सेंटर है। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग सिलेक्ट सिटी वॉक घूमने आते हैं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.