Travel Tips: इन गर्मियाें की छुट्टियों में आप भी जरूर जाए एक बार गुलमर्ग

Samachar Jagat | Monday, 05 Jun 2023 03:32:10 PM
Travel Tips: You must also visit Gulmarg during this summer vacation

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों की छुट्टियों में ज्यादातर लोग घूमने के लिए ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर हम सोचते है की ठंडी जगह कौनसी है तो सबसे पहला नाम हमारे दिमाग में आता है तो वो आता है कश्मीर का। ऐसे में आप भी अगर कश्मीर की यात्रा पर जा रहे है तो आपको बता रहे है की आप कहा कहा जा सकते है

गुलमर्ग
आप अगर कश्मीर घूमने आ रहे है तो आपको अपने ट्रेवल कार्ड में सबसे पहला नाम  गुलमर्ग का लिख लेना चाहिए। अगर आप यहां आते है तो गुलमर्ग का दीदार करना आपके लिए शानदार एक्सपीरियंस हो सकता है। ऐसे में इस गर्मी में आप गुलमर्ग जरूर जाए।

अलपत्थर लेक

इसके साथ ही आप गुलमर्ग में ही अलपत्थर झील भी जा सकते है। यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए खासी फेमस है। अफरवाट चोटियों के बीच स्थित अलपत्थर झील देखने में बहुत ही आकर्षक और बढ़िया है। इस झील के आसपास मौजूद हिमालय पर्वतों का खूबसूरत नजारा आपके मन को भा जाएगा।

pc-amar ujala, news 18, dukekashmirtravels.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.