Travel Tips: इस मौसम में आपकों करनी चाहिए ऋषिकेश की सैर, देखने को मिलेगा बहुत कुछ

Samachar Jagat | Friday, 23 Dec 2022 12:38:25 PM
Travel Tips: You should visit Rishikesh in this season, you will get to see a lot

इंटरनेट डेस्क। मौसम घूमने का है और एक दो दिन में आपके बच्चों और आपकी भी छुट्टिया आने को ही होगी। ऐसे में आन भी परिवार के अन्य लोगों के साथ घूमने जाने की तैयारी कर सकतंे है। इस मौसम में आप उत्तराखंड के ऋषिकेश जा सकते है। यहां आपकों संस्कृति, प्रकृति और भगवान से प्रेम देखते ही बनेगा। 

लक्ष्मण झूला 

ऋषिकेश में आप लक्ष्मण झूला जा सकते है। जानकारी के अनुसार ये ऋषिकेश के उत्तर और पूर्व भागों को जोड़ता है और यहां दिन और रात में खूब लोग इधर से उधर आते जाते है। बताया जा रहा है की इस झूले को भारत का सबसे खूबसूरत झूला बनाने की तैयारी की जा रही है। इस झूलें के नीचे गंगा नदी अविरल बहती रहती है और लोग खड़े होकर इसे देखते रहते है।

त्रिवेणी घाट

इसके अलावा आप ऋषिकेश में में त्रिवेणी घाट भी जा कसते है। यह ऋषिकेश में एक प्रसिद्ध जगह है। माना जाता है की यह भारत की तीन सबसे महत्वपूर्ण नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम का प्रतीक है। यहां शाम के समय घाट पर रोज आरती होती है जिसे देखने हजारों लोग पहुंचते है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.