- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सर्दी के इस मौसम आप तुर्की घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां पर कई ऐसी जगहें जिनकी सर्दी के मौसम में खूबसूरती बढ़ जाती है। तुकी विविध और समृद्ध संस्कृति तथा प्राकृतिक सुंदरता वाला देश है। यहां पर आपको बर्फ से सराबोर पहाड़ों से लेकर रेतीले समुद्र तट तक देखने को मिल जाएंगे।
तुर्की का इफिसुस विश्व के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। ये शहर अपने संरक्षित खंडहरों और समृद्ध इतिहास के कारण विश्व में अपनी अलग ही पहचान रखता है। यहां पर आपको बहुत से पर्यटक स्थल मिल जाएंगे।

तुर्की का बोडरम भी पर्यटक के हिसाब से अपना विशेष महत्व रखता है। तुर्की के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में स्थित से शहर अपने खूबसूरत बीचों, कूल नाइटलाइफ और समृद्ध इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर खूबसूरत किला भी है। इस शहर में आप बोडरम मरीना, बोडरम म्यूजियम, बोडरम बीच और कई अट्रैक्शन स्पॉट का भ्रमण कर सकते हैं।